राजनीतिक गलियारों में जो खबर छनकर आई है बताया जाता है कि ईश्वर जोशी वीर धोलिया एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में है | वे दो बार पराजित हो चुके हैं या उन्हें किया गया है इस बार उन्होंने फिर कमर कस ली है हमारे राजनीतिक पंडित कहते हैं कि जोशी को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया गया है | जोशी को कहां से लड़ाया जाएगा यह बताया गया नहीं है | ईश्वर जोशी दो बार चुनाव में पराजित हुए हैं लेकिन दोनों बार किनारे पर हुए हैं |
एक बार तो उनके साथ विश्वासघात किया गया | बहरहाल ईश्वर जोशी के चेहरे से लगता है कि वह भी चुनाव लड़ने को तैयार है | राजनीतिक गलियारों से यह खबर आ रही है कि उन्हें हो सकता है मरीमाता छेत्र से लड़ाया जाए या मूसाखेड़ी से लड़ाया जाए या उनके परंपरागत क्षेत्र कुंवर मंडली से | अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी और हाईकमान उन्हें क्या निर्देश देती है |